जम्मू के चिनैनी क्षेत्र के मादा नाले और कुद नाले इलाके में वीरवार को बादल फटने से भारी तबाही मची। क्षेत्र के नालों और तवी नदी में बाढ़ आ गई। लढवाल इलाके के नाले में तेज बहाव के चलते दो छात्रा समेत तीन स्कूली बच्चे बह गए। इनमें से दो के शव बरामद कर लिए गए हैं। एक छात्रा की तलाश जारी है