केंद्रीय सरकार ने ओबीसी वर्ग के ज्यादा लोगों को नौकरियों और भर्तियों में आरक्षण का फायदा दिलाने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। कैबिनेट मीटिंग में ओबीसी आरक्षण के लिए क्रीमी लेयर की आय सीमा को बढ़ाने का फैसला किया। अब आठ लाख रुपये सालाना तक कमाने वाली अन्य पिछड़ी जातियां यानी OBC, क्रीमी लेयर में आएंगी। इससे पहले ये सीमा छह लाख रुपये सालाना थी।