जम्मू में तेज रफ्तार कार का कहर उस समय दिखाई दिया, जब बेलीचराना चौथे पुल के पास नशे में धुत कार सवार उस पर नियंत्रण खो बैठे और कार सड़क के पास बने घर के आंगन में जा गिरी। हादसे के समय कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार मकान की छत पार कर पहले आंगन में खड़ी दूसरी कार पर गिरी, फिर उसकी छत नीचे और चारो पहिए ऊपर हो गए। जिस समय हादसा हुआ, उस समय आंगन में कुछ बच्चे खेल रहे थे, जो इस कार की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। पुलिस ने कार में सवार सभी लोगों को नशे की हालत में अस्तपताल में भर्ती कराया है।