Lucknow में रविवार को अवैध रूप से बने वकीलों के चैंबरों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त टीम ने सुबह से ही कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान मौके पर भारी संख्या में वकील जुट गए और जमकर नारेबाजी की। कार्रवाई को लेकर वकीलों और पुलिस-प्रशासन के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।