हमीरपुर के केसरिया डेरा गांव में एक दर्दनाक हादसे में भाई-बहन की मौत हो गई। 10 साल की बहन रूबी और 8 साल के भाई रवि बेतवा नदी में समा गए। ये दोनों बेतवा नदी में नहाने गए थे, तभी हादसे का शिकार हो गए। रवि की लाश तो मिल गई लेकिन रूबी का कोई अता- पता नहीं है। इस दर्दनाक घटना से पूरा गांव गमगीन है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रखा है।