महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना प्रमुख राज ठाकरे के बेटे अमित ठाकरे रविवार को शादी के बंधन में बंध गए। अमित ठाकरे की शादी पेशे से फैशन डिजाइनर जाने-माने डॉक्टर संजय बोरुडे की बेटी मिताली से हुई है। इस मौके पर आयोजित रिसेप्शन में कई जाने-माने राजनेता, बॉलीवुड और खेल की दुनिया के साथ-साथ उद्योग जगत की हस्तियों ने भी शिरकत की।