कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद शुरू हुआ सियासी ड्रामा फिलहाल खत्म हो गया है। बुधवार रात बीजेपी नेता मुरलीधर राव ने मीडिया को बताया कि उन्हें राज्यपाल से शपथ ग्रहण का न्यौता मिल गया है। अब बीजेपी के मुख्यमंत्री पद उम्मीवार बी.एस. येदियुरप्पा गुरुवार सवेरे 9 बजे सीएम पद की शपथ लेंगे।