उत्तर प्रदेश के संभल में बीजेपी विधायक अजीत कुमार राजू की विवादित बयानबाजी का वीडियो पार्टी के गले की हड्डी बनता जा रहा है। राजू ने रजपुरा क्षेत्र में एक कार्यक्रम के दौरान पुलिसवालों से लेकर राशनवालों तक की पिटाई का फरमान सुना दिया, साथ ही धमकी भी दे दी कि गलत काम करने वालों की पिटाई पर किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई भी नहीं होगी। विधायक जी की बयानबाजी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।