जीएसटी लागू होने से पहले बैठक में शामिल होने गए बीजेपी के नेताओं ने सरकार के इस कदम की जमकर तारीफ की। संसदीय कार्य राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जीएसटी का पास होना देश के लिए गौरवपूर्ण क्षण है। वहीं केंद्रीय रसायन और उर्वरक मंत्री अनंत कुमार ने कहा कि जीएसटी लागू होना ऐतिहासिक फैसला है। महाराष्ट्र सरकार में कैबिनेट मंत्री सुधीर मुंगटीवार ने इसे आर्थिक पर्व करार दिया।