बीजेपी ने यूपी में अपना चुनावी बिगुल फूंक दिया है। पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने सहारनपुर में परिवर्तन रथ को रवाना किया। शाह ने दावा किया कि अगले साल होने वाले चुनाव में बीजेपी यूपी में सरकार बनाएगी और यूपी को गुंडामुक्त राज्य बनाएगी। अमित शाह ने लोगों से वादा किया कि बीजेपी की सरकार बनने पर यूपी को पांच साल में नंबर वन राज्य बनाया जाएगा।