फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: चिराग पासवान ने नीतीश सरकार पर उठाया सवाल तो भड़क उठे जीतन राम मांझी

Sun, 13 Jul 2025 06:47 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम

Bihar Election 2025: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर घमासान मचा हुआ है। वहीं, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान द्वारा अपने ही सरकार को घेरने वाले बयान के बाद सियासी घमासान जारी है। अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और उनके बेटी मंत्री संतोष सुमन इस पर प्रतिक्रिया दी है। जीतन राम मांझी ने तंज कसते हुए कहा कि हमारे यहां एक कहावत है कि "गुड़ खाते, गुड अम्मे से परहेज़" यह ठीक नहीं।

जीतन राम मांझी ने चिराग पासवान का नाम लिए बिना अपने ट्वीट में लिखा, "अपराध करवाएँ राजद वाले, तोहमत लगे सरकार पर,वाह रे गठबंधन धर्म। हमारे यहाँ एक कहावत है, “गुड़ खाते हैं,गुडअम्मे से परहेज” यह ठीक नहीं। वैसे एक बात बताऊँ अब बिहार के मुख्यमंत्री निवास में माफियाओं की ख़ातिरदारी नहीं होती बल्कि उन माफियाओं को ठोक दिया जाता है। लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल उठाने वालें को यह बात समझना चाहिए।"

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें