Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि तेज प्रताप यादव के बाद अब लालू की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी तेजस्वी यादव को आइना दिखाने का काम दिया है।
दरअसल, रोहिणी आचार्य ने शुक्रवार को अपने पिता लालू प्रसाद यादव को जीवनदान देने वाला वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "जो जान हथेली पर रखते हुए बड़ी से बड़ी कुर्बानी देने का जज्बा रखते हैं, बेखौफी-बेबाकी-खुद्दारी तो उनके लहू में बहती है.."
वहीं, एक अन्य पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने लिखा, "मैंने एक बेटी व् बहन के तौर पर अपना कर्तव्य एवं धर्म निभाया है और आगे भी निभाती रहूँगी , मुझे किसी पद की लालसा नहीं है, न मेरी कोई राजनीतिक महत्वाकांक्षा है, मेरे लिए मेरा आत्म - सम्मान सर्वोपरि है"
इससे पहले 18 सितंबर को भी रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली थी। उन्होंने अपने भाई तेजस्वी यादव के करीबी सांसद संजय यादव को निशाना साधते हुए लिखा था कि लालू-तेजस्वी की जगह लेने की कोशिश करने वालों को देखना पसंद नहीं करती हैं। रोहिणी आचार्य ने अपने पोस्ट में लिखा था, "वंचितों व् समाज के आखिरी पायदान पर खड़े वर्ग - समूह को आगे लाना ही राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय लालू यादव जी के सामजिक - आर्थिक न्याय के अभियान का मूल मकसद रहा है, इन तस्वीरों में समाज के इन्हीं तबके से आने वालों को आगे बैठे देखना सुखद अनुभूति है"