बिहार के सबसे चर्चित चारा घोटाले में आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव ने कोर्ट का फैसला आने से पहले खुद के निर्दोष होने का दावा किया। लालू ने कहा कि उन्हें यकीन है कि उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा। बता दें कि 950 करोड़ रुपये के चारा घोटाले से जुड़े देवघर कोषागार से 89 लाख, 27 हजार रुपये की अवैध निकासी के मामले में लालू प्रसाद यादव समेत 22 लोगों पर मामला दर्ज है।