मुंबई में महाराष्ट्र सरकार के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में गिरफ्तार किए गए मुख्य शूटर शिवा व उसके चार साथी आपस में अच्छे दोस्त बताए जा रहे हैं, जिस तरह से गंडारा गांव के पांच युवक लॉरेंस गैंग के झांसे में आकर इस मामले में फंसे हैं, उससे इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कहीं इस गांव में लॉरेंस बिश्नोई का पूरा गिरोह तो नहीं तैयार हो गया है, मुंबई क्राइम ब्रांच के साथ स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की टीम यहां पर अभी भी नजर बनाए हुए है।