पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की शोक सभा में उनके अभिन्न मित्र लालकृष्ण आडवाणी भी पहुंचे। अपने मित्र अटल जी को याद करते हुए आडवाणी ने श्रद्धांजलि दी और कहा कि अटल जी से मेरी दोस्ती 65 साल तक रही, मैं भाग्यशाली हूं कि उनका साथ मिला। अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद ये पहला मौका था जब लालकृष्ण आडवाणी ने सार्वजनिक तौर पर कुछ कहा।