आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बिजली समस्या के मुद्दे पर हरियाणा सरकार को घेरा। पंचकूला में पार्टी की ओर से बिजली आंदोलन की शुरुआत के मौके पर पहुंचे केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा में बिजली की बहुत भारी समस्या है।