एपीजे अब्दुल कलाम देश के उन राष्ट्रपतियों में से रहे, जिन्हें जनता का सबसे ज्यादा प्यार मिला। जब वो वैज्ञानिक थे, तब भी देशसेवा में उनके योगदान के लिए जनता ने उन्हें सिर आंखों पर बिठाया और जब वो राष्ट्रपति बने तो सर्वोच्च पद पर आसीन एक सादगी पसंद शख्स की जनता कायल हो गई। ऐसे में आज हम आपको बताते है, ‘मिसाइल मैन’ के नाम से मशहूर एपीजे अब्दुल कलाम के राष्ट्रपति बनने की पूरी कहानी।