बैंगलुरु में शनिवार को एटीएम मशीन में कैश डालने के लिए निकली वैन का ड्राइवर गाड़ी समेत पैसे लेकर भाग निकला ।हालांकि वैन और उसमें रखे 20 लाख रुपए बरामद कर लिए गए हैं लेकिन गाड़ी का ड्राइवर अभी भी फरार है और उसकी तलाश में एक स्पेशल टीम बनाई गई है। पुलिस के मुताबिक शनिवार शाम 5 बजे से 5.15 के बीच जब एजेंसी के दो कर्मचारी एटीएम में कैश डाल रहे थे, उसी दौरान ड्राइवर मौके से फरार हो गया। एटीएम वैन में उस वक्त 20 लाख रुपए कैश मौजूद थे। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है ।