जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकी हमले में छह पुलिस वाले शहीद हो गए। पुलिस रोज की तरह ही रुटीन राउंड पर थी। तभी घात लगाकर बैठे कुछ आतंकियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए हमले में जीप में सवार ड्राइवर समेत छह पुलिस वाले शहीद हो गए। माना जा रहा है कि इस हमले के पीछे आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाथ है।