12 मई को कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर राज्य में सियासी सरगर्मी चरम पर है। इसी क्रम में बुधवार को कर्नाटक दौरे पर पहुंचे भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने एक वाकये का जिक्र करते हुए कहा कि एक बार राजीव गांधी जी हमें ताना मारते रहे थे जब हम सिर्फ दो सांसद थे, वह कह रहे थे, 'भाजपा हम दो हमारे दो में विश्वास करती है।' आज संसद में भाजपा का पूर्ण बहुमत है, हमारे 1600 से ज्यादा विधायक हैं, बीजेपी 20 राज्यों, कई स्थानीय निकायों और नगर पालिकाओं में सत्ता में है।