उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर दिया। पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, सांसद डिंपल यादव के अलावा पार्टी के अन्य नेताओं ने मेनिफेस्टो रिलीज किया। अखिलेश यादव ने इस घोषणापत्र में प्रदेश की जनता से कई लोकलुभावन वादे किए हैं। घोषणा पत्र में स्मार्ट फोन से लेकर महिलाओं के लिए प्रेशर कुकर देने का वादा शामिल है। इसके अलावा गरीब लोगों को मुफ्त गेंहूं-चावल और एक करोड़ लोगों को 1000 रुपये की मासिक पेंशन देने की बात भी कही गई है। वहीं चुनावी घोषणा पत्र जारी किए जाने के दौरान मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव मौजूद नहीं थे।