समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने मंगलवार को सुल्तानपुर में अपनी पहली चुनावी रैली की। रैली में अखिलेश ने बीजेपी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अच्छे दिनों के वादे पर जमकर हमला बोला, साथ ही अखिलेश ने दावा किया कि अगली सरकार साइकिलवाले ही बनाएंगे।