वाराणसी में पुलिस लाइन के आगे पीआरवी यानि पुलिस रिस्पॉन्स वेहिकल को धक्का मारते दिखे पुलिसकर्मी। यूपी डायल 100 प्रोजक्ट को महज 17 दिन हुए हैं और उसकी हालत अभी से खस्ता दिख रही है। यूपी डायल 100 मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक है। जिसकी शुरुआत बीते 19 नवंबर को कैबिनेट मंत्री अहमद हसन ने पुलिस लाइन से की थी।