भारतीय वायु सेना का एक MiG-21 लड़ाकू विमान शुक्रवार की शाम को राजस्थान के जैसलमेर के पास दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में पायलट की जान चली गई, जैसलमेर के एसपी अजय सिंह ने बताया कि सैम थाना क्षेत्र के डेजर्ट नेशनल पार्क इलाके में विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।