आम आदमी पार्टी की ओवरसीज विंग के संयोजक कुमार विश्वास को बीजेपी के इशारे पर काम करने का आरोप लगाने वाले पार्टी विधायक अमानुल्ला खान को पार्टी से निकालने की मांग होने लगी है। इस मामले को लेकर पार्टी के 40 विधायकों के कुमार विश्वास के साथ लामबंद होने की खबर है। दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा ने अमानुल्ला खान के बयान पर कड़ा रुख अपनाया है। सूत्रों के मुताबिक इन 40 विधायकों ने अमानुल्ला खान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक पत्र सौंपा है।