फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति मंधाना और पलाश मुछाल की शादी से पहले नया ट्विस्ट? इन वायरल चैट्स को लेकर मचा हंगामा

वीडियो डेस्क अमर उजाला डॉट कॉम Updated Tue, 25 Nov 2025 06:33 PM IST

Smriti-Palash Marriage: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और फिल्ममेकर–कंपोजर पलाश मुछाल की शादी, जो 23 नवंबर को महाराष्ट्र के सांगली में धूमधाम से होने वाली थी, अब अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है। तैयारियां पूरी थीं, मेहमान पहुंच चुके थे, और दोनों परिवारों के घर जश्न का माहौल था... लेकिन ठीक उसी वक्त एक चौंकाने वाले फैसले ने सब रोक दिया। आधिकारिक तौर पर इसे परिवार में “स्वास्थ्य आपात स्थिति” बताया गया है, लेकिन सोशल मीडिया पर कहानी अब बिल्कुल अलग मोड़ ले चुकी है।

पहले खबर आई कि स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना को अचानक हार्ट अटैक जैसे लक्षण महसूस हुए और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। अगले ही दिन पलाश मुछाल को भी “स्वास्थ्य समस्या” के चलते अस्पताल में भर्ती कराने की खबर आई। दो दिनों में दो गंभीर health alerts ने शादी रुकने की वजह को मजबूत तो किया, लेकिन इसके साथ ही सोशल मीडिया पर अटकलों की बाढ़ भी आ गई।

इस दौरान फैन्स ने यह भी नोटिस किया कि स्मृति मंधाना ने चुपचाप अपने इंस्टाग्राम से सगाई की तस्वीरें और प्रपोजल वीडियो डिलीट कर दिए। यही वो क्षण था जिसने चर्चा को और ज्यादा भड़का दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें