इलाहाबाद के कल्याणी देवी में मंदिर में लगे मेले में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। माता जी के दर्शन और पूजा पाठ के लिए सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा। शाम को हुए आरती में काफी संख्या में भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर मां के दरबार को फूलों से सजाया गया।