आज पूरा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 66वां जन्मदिन मना रहा है। इस मौके पर गुजरात के नवसारी में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एक नया विश्व रिकार्ड बनाया गया। यहां प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन की खुशी में शुक्रवार देर शाम बच्चों ने एक साथ 989 दीये जलाए और उन्हें खास अंदाज में जन्मदिन की शुभकामना दी।