फर्रुखाबाद में डीआईजी राजेश मोदक के साथ समाज सुरक्षा की शपथ लेते ही पुलिस फोर्स में शामिल हो गए 359 जवान। पुलिस के इन नए जवानों ने ईमानदारी और कर्तव्य निष्ठा की शपथ ली। ट्रेनिंग के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सात जवानों को डीआईजी ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अब ये जवान समाज की सेवा के लिए तैयार हैं। परेड में आए परिजनों ने तालियां बजाकर इन रंगरूटों की हौसला अफजाई की।