फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इस वजह से अबु सलेम को नहीं हो सकती है फांसी की सजा

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ मुंबई Updated Sat, 17 Jun 2017 07:48 AM IST

1993 में मुंबई को एक के बाद एक 12 बम धमाकों से दहलाने वाले आरोपियों को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। शुक्रवार को मुंबई की टाडा कोर्ट ने अबु सलेम समेत 6 आरोपियों को दोषी करार दिया है और सोमवार को दोषियों को सजा सुनाई जाएगी। लेकिन बड़ा सवाल यही है कि क्या अबु सलेम को फांसी की सजा सुनाई जाएगी। बता दें कि अबू सलेम का 2005 में पुर्तगाल से प्रत्यर्पण हुआ था। इस केस में अबू सलेम को दोषी करार तो दे दिया गया है लेकिन उसे फांसी की सजा नहीं हो सकती क्योंकि पुर्तगाल से प्रत्यर्पण इसी शर्त पर हुआ था कि सलेम को मौत की सजा नहीं दी जाएगी।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें