कांग्रेस ने एक बार फिर से बीजेपी पर वार किया है। कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि मध्य प्रदेश में फर्जी वोटर्स का खेल बड़े स्तर पर चल रहा है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फर्जी वोटर्स से जुड़ी जानकारी दी। इस दौरान उन्हें कहा कि मध्य प्रदेश में 12 फीसदी वोटर्स फर्जी हैं ऐसे में बीजेपी का चुनाव जीतना संदिग्ध है।