ग्रेटर नोएडा में दिनदहाड़े 11वीं में पढ़ने वाले छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की है। अमीचंद्र इंटर कॉलेज के छात्र दीपक उर्फ सनी को पार्श्वनाथ एस्टेट के सामने अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। हत्या के कारण का अब तक पता नहीं चला है। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश मे जुटी है।