फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : शिलाई के समीप धकौली में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त

अंकेश डोगरा Updated Tue, 24 Sep 2024 03:02 PM IST

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब से शिलाई-गुम्मा नेशनल हाईवे 707 पर मंगलवार को एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा नेशनल हाईवे 707 पर शिलाई के समीप धकौली में पेश आया है। अचानक बस अनियंत्रित होकर साथ लगती पहाड़ी से जा टकराई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी व चिखो-पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने तुरंत बस में सवारी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि हादसे के सही कारणों का पता जांच के बाद ही चल सकेगा, लेकिन बताया जा रहा है कि हादसा बस के स्टेयरिंग के अचानक लॉक होने के चलते हुआ है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें