अटल बिहारी वाजपेयी महाविद्यालय बंगाणा के द्वारा और हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद के सौजन्य से ऊर्जा और जल संरक्षण थीम पर राज्य स्तरीय एक दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश ठाकुर ने की। कार्यशाला के मुख्य वक्ता प्रोफेसर वीपी पटियाल , डीन साइंस, सीओई शिरी साई विश्वविद्यालय, पालमपुर और डॉ. एसके बस्सी प्राचार्य, राजकीय राजकीय प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी जिला कांगड़ा थे। मुख्य वक्ता, प्रोफेसर वीपी पटियाल , डीन साइंस, सीओई शिरी साई विश्वविद्यालय, पालमपुर ने बताया किऊर्जा और जल हमारे जीवन का मुख्य भाग है। प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय ज्वालाजी डॉ. एसके बस्सी ने बताया कि ऊर्जा संरक्षण के उपाय जैसे घर से बाहर जाने पर लाईट व पंखें को बंद करना, घरों में लाइट, पंखे, टीवी फीज, एसी के लिए ऊर्जा दक्ष उपकरण के उपयोग से अवगत कराया गया। इस अवसर पर ऊर्जा संरक्षण मॉडल पर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम स्थान संजना , द्वितीय स्थान प्रिंस और तृतीय स्थान पायल ने प्राप्त किया। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तन्वी ने प्राप्त किया।