फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पांच वर्षीय बेटे के सामने पत्नी को उतारा माैत के घाट, चार दिन बाद दिल्ली से पकड़ा पति

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के रायपुर मैदान के कोलका गांव में पति ने पांच साल के बेटे के सामने महिला की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में चार दिन बाद दिल्ली से मृतक महिला के पति को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय महिला की चार दिन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में घुसकर हत्या कर दी थी। महिला का पांच साल का बेटा भी है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। उधर, मृतक महिला के मायके पक्ष ने उसकी माैत के लिए उसके पति को जिम्मेदार ठहराया गया था और पुलिस में मामला दर्ज करवाया। इसके बाद पुलिस ने महिला के फोन की लोकेशन पर उसके पति को दिल्ली से पकड़ा है और मंगलवार देर शाम को ऊना लाया गया। आरोपी पति के पास मृतक महिला का फोन तथा कुछ गहने भी बरामद हुए, जोकि मायके पक्ष ने अपनी बेटी को दिए थे। पुलिस के अनुसार फोन की लोकेशन से पता चला कि महिला की हत्या के दिन उसका पति घर आया था। इससे पहले वह सात-आठ सालों से घर नहीं आया था। इसी आधार पर पुलिस ने पति को दिल्ली से पकड़ा। उधर, मृतक महिला का पांच साल का बेटा अपनी मासूमियत भरी आंखों से अभी भी मां के आने की आस लगाए बैठा हुआ है। लेकिन उस मासूम को कौन समझाए कि उसकी मां इस दुनिया को छोड़कर चली गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें