ऊना जिले के विभिन्न क्षेत्रों में शाम को एकाएक मौसम ने करवट ली है। बारिश होने से जहां एक ओर किसानों ने राहत की सांस ली है तो वहीं दूसरी ओर शाम के समय आसमान पर बदल छाने के साथ ही जैसे ही बारिश का दौर शुरू हुआ। राहगीरों को अपने-अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। खास तौर पर दो पहिया वाहन चालकों को दिक्कत है। बारिश से बचाव करते दिखे, लेकिन कुल मिलाकर इतने लंबे अंतराल के बाद बारिश होने से विभिन्न फसलों की सिंचाई में जुटे किसान और बागवानों को राहत अवश्य मिली है। दूसरी ओर बारिश से यहां एक ओर खेतों में नमी लौटी है तो दूसरी ओर गेहूं की फसल के लिए भी फरवरी महीने की पहले हफ्ते की लंबे अंतराल के बाद यह बारिश कारगर सिद्ध होगी। मौसम विभाग के अनुसार आगामी समय में मौसम खराब रहने की संभावना जताई गई है।