ब्लॉक अंब के तहत आने वाली ग्राम पंचायत राजपुर जस्वां में शनिवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान नव निर्वाचित वार्ड सदस्यों के लिए शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने अपने पद और गोपनीयता की शपथ ली। गौरतलब है कि 27 जून को ब्लॉक की ग्राम पंचायतों में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों के लिए इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसके तहत राजपुर जस्वां में भी सदस्यों ने औपचारिकताएं पूरी कीं। इस मौके पर पूर्व प्रधान मनीषा देवी, पूर्व उपप्रधान विनोद कुमार शर्मा और राजपुर जस्वां वेल्फेयर सोसायटी के प्रधान संदीप शर्मा मिंटा, पंडित शिव कुमार, सचिव रोहित शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।