फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बंगाणा के मंदली स्कूल में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, विद्यार्थियों और अध्यापकों ने ली मतदान की शपथ

उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मंदली में गुरुवार को चुनाव आयोग की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और अध्यापकों ने अनिवार्य मतदान की शपथ ली। प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को समाज के हर वर्ग को जागरूक करने के लिए कहा। विद्यार्थियों के माध्यम से  विशेष अभियान की शुरुआत की गई। इसमें विद्यालय का हर एक विद्यार्थी 10 लोगों को अनिवार्य मतदान अभियान से जागरूक करेगा। इसके बाद सुनील कुमार प्रवक्ता राजनीति विज्ञान ने विद्यालय कैप्टन और वाइस कैप्टन के चुनाव के विषय में बताया। उन्होंने बताया कि ये चुनाव विद्यालय में पिछले दो साल से करवाए जा रहे हैं। ये चुनाव पूरी चुनाव प्रक्रिया का पालन करते हुए विद्यार्थियों की ओर से करवाए जाते हैं। छठी से 12वीं तक के सभी विद्यार्थियों ने गुप्त मतदान के अधिकार का इस्तेमाल करते हुए विद्यालय कैप्टन और वाइस कैप्टन को चुनेंगे। मतदान शनिवार 4 मई 2024 को होगा। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, संतोख परमार, अनुज, तिलक राज संजय ब्रह्म दास सुभाष चंद्र रणबीर सिंह चंदन बाला अंजना रेखा संजीव आदि और सभी विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें