भाजपा के पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि उनकी हार के बाद से जिस तरह उनके कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित किया गया था, बस वो ही पीड़ा उनके दिल में थी जिस कारण वो चुप थे। उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक कॅरियर में कुटलैहड़ को विकसित विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए ही काम किया है। कंवर ने कहा कि वो एक वैचारिक प्रतिबद्धता के साथ बंधे हैं और पार्टी उनके लिए सर्वोपरि है।