फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी में विनोद कुमारी को सेवानिवृत्ति पर किया सम्मानित

Krishan Singh Updated Fri, 12 Dec 2025 12:54 PM IST

राजकीय उच्च विद्यालय धलवाड़ी में शुक्रवार को एक गरिमामय और भावनात्मक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय परिवार ने कर्मचारी विनोद कुमारी को सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया। समारोह में विद्यालय के सभी शिक्षक, एसएमसी सदस्य, विद्यार्थी तथा स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे। विनोद कुमारी ने करीब 23 वर्षों तक शिक्षा विभाग में विभिन्न पदों पर अपनी सेवाएं दीं। समारोह में मुख्याध्यापक सुधीर गौतम और एसएमसी प्रधान विकास भारद्वाज ने उन्हें स्मृति-चिह्न, शाल, टोपी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। समारोह के अंत में, विद्यालय परिवार ने उन्हें उनके आने वाले जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दाैरान विद्यार्थियों की ओर से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें