हिमाचल प्रदेश की खेल प्रतिभाओं को नया मुकाम देने के उद्देश्य से ऊना जिला मुख्यालय की राव बैडमिंटन अकादमी लालसिंगी में बुधवार को अंडर-19 और सीनियर वर्ग की प्रदेश स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का विधिवत आगाज हुआ। प्रतियोगिता का आयोजन हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ द्वारा किया जा रहा है। उद्घाटन अवसर पर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के पूर्व सचिव राजेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करते हुए खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन किया। चार दिन तक चलने वाली यह प्रतियोगिता 24 अगस्त तक आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में प्रदेश भर से अंडर-19 और सीनियर वर्ग के लडक़े व लड़कियां हिस्सा ले रहे हैं, जिनके बीच पहले ही दिन कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इस प्रतियोगिता के बाद प्रदेश स्तर की टीम का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए भी किया जाएगा