उपमंडल बंगाणा के तहत शुक्रवार रात लगभग 9:15 बजे बड़ूही चौक पर दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रक हाईवे पर ही फंस गए और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानेमाल का बड़ा नुकसान नहीं हुआ। हादसे में दो लोग घायल हुए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद चंडीगढ़-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात से जाम की स्थिति बनी है। पुलिस ने बताया कि ट्रकों को हटाने के बाद ही यातायात पूरी तरह सुचारू किया जा सकेगा।