फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: हिमाचल थ्रोबॉल चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से बंगाणा में दो दिवसीय थ्रोबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

हिमाचल थ्रोबॉल चैरिटेबल ट्रस्ट की पहल पर आज बंगाणा में दो दिवसीय थ्रोबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए ट्रस्ट के टेक्निकल अध्यक्ष यशवीर राणा ने बताया कि आगामी दो दिनों में प्रतिभागी खिलाड़ियों को थ्रोबॉल खेल की महत्वपूर्ण तकनीकें, नियम, कौशल विकास और टीम कोऑर्डिनेशन का प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिविर का उद्देश्य खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार करना है, ताकि वे आत्मविश्वास और बेहतर खेल कौशल के साथ मैदान में उतर सकें। यशवीर राणा ने जानकारी दी कि प्रशिक्षण शिविर समाप्त होने के बाद ये सभी खिलाड़ी 3 दिसंबर को मुंबई के लिए रवाना होंगे, जहां थ्रोबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में तथा महाराष्ट्र ट्रैवल एसोसिएशन के सौजन्य से 35वीं नेशनल थ्रो बॉल चैंपियनशिप (जूनियर वर्ग) आयोजित की जा रही है। इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के 30 खिलाड़ी—15 लड़के और 15 लड़कियां—राज्य का नेतृत्व करते हुए सहभागिता करेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें