फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: अंडर-14 क्रिकेट टीम के चयन के लिए इंदिरा गांधी खेल परिसर में हुए ट्रायल

Krishan Singh Updated Mon, 08 Dec 2025 01:02 PM IST

ऊना जिला में जूनियर क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से अंडर-14 क्रिकेट टीम के चयन के लिए सोमवार को भव्य ट्रायल आयोजित किए गए। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से 24 दिसंबर से शुरू की जा रही अंडर-14 क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला टीम के गठन को लेकर इंदिरा गांधी खेल परिसर में दिनभर चयन प्रक्रिया चली। खेल परिसर में सुबह से ही नन्हे खिलाड़ियों का उत्साह देखने को मिला, जहां उन्होंने बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिला भर से कुल 180 खिलाड़ियों ने इन ट्रायल्स में हिस्सा लिया। जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मदन पुरी स्वयं उपस्थित रहे और चयन प्रक्रिया की निगरानी की। विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने खिलाड़ियों की तकनीकी क्षमता का मूल्यांकन किया। चयनित खिलाड़ियों को 10 दिवसीय कोचिंग कैंप में भेजा जाएगा, जिसके बाद अंतिम टीम प्रतियोगिता में जिला की चुनौती पेश करेगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें