क्षेत्रीय अस्पताल ऊना की इमरजेंसी में समय पर उपचार न मिलने के आरोपों के बीच जसाणा निवासी एक 30 वर्षीय युवक की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी कीर्ति पुत्र डॉ. आत्मा राम, निवासी जसाना, तहसील बंगाणा, जिला ऊना के रूप में हुई है। युवक की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने मंगलवार को शव को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना परिसर में रखकर प्रदर्शन किया और इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। परिजनों ने आरोप लगाया कि अगर ऊना अस्पताल में समय रहते और उचित उपचार दिया गया होता, तो अभी कीर्ति की जान बचाई जा सकती थी। मामले को लेकर परिजनों स्वास्थ्य अधिकारियों को शिकायत देते हुए आरोपी चिकित्सक को निलंबन की मांग उठाई है।