फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चक गांव में आसमानी बिजली गिरने से ट्रांसफार्मर जला, कई गांवों की बिजली गुल

उपमंडल अंब की पंचायत बेहड़ जसवां के अंतर्गत आने वाले गांव चक में शुक्रवार को तेज बारिश और तूफान के दौरान आसमानी बिजली गिरने से बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया। इस घटना के चलते चक, बेहड़ जसवां, बेहड़ कांशी और अकरोट गांवों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह से ठप हो गई, जिससे भीषण गर्मी में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। गांववासियों ने बताया कि बिजली गुल होने के कारण रात गुजारना मुश्किल हो गया। गर्मी और उमस के चलते बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों की हालत खराब रही। वहीं गांववासियों का कहना है कि चक में लगा ट्रांसफार्मर हमेशा खुला रहता है, ओर जो ट्रांसफार्मर लोगों के घरों के बिलकुल नजदीक स्थित हैं उसे कोई ताला नहीं लगाया गया है, जिससे किसी दिन बड़ा हादसा भी हो सकता है। ट्रांसफार्मर के नजदीक लोगों के खेत हैं वहां पर लोग खेतों में काम करते हैं और कई बार छोटे बच्चे भी खेतों में आते जाते रहते हैं। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि ट्रांसफार्मर को सुरक्षित ढंग से बंद कर उसमें ताला लगाया जाए, ताकि भविष्य में किसी अनहोनी से बचा जा सके। बिजली विभाग के कनिष्ठ अभियंता प्रदीप कुमार का कहना है की पंजोआ सेक्शन में कल 55 ट्रांसफार्मर हैं लेकिन हमारे पास कर्मचारी केवल 2 हैं, जबकि कम से कम 12 कर्मचारियों की जरूरत है इसलिए मरम्मत कार्य में देरी हो रही है, लेकिन शनिवार दोपहर कनिष्ठ अभियंता कर्मचारियों सहित मौके पर पहुंचे और ट्रांसफार्म की मरम्मत करके बिजली बहाल की। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें