फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: थ्रो बॉल नेशनल गेम रांची में अगस्त में आयोजित होगी, हिमाचल की टीम में चयन हेतु ट्रायल 12 जून को बंगाणा में

आगामी अगस्त माह में रांची में आयोजित होने जा रही थ्रो बॉल नेशनल चैंपियनशिप में हिमाचल प्रदेश की टीम भाग लेगी। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन हेतु 12 जून को प्रातः 9 बजे आर्य पब्लिक स्कूल बंगाणा के मैदान में ट्रायल आयोजित किया जाएगा। थ्रो बॉल एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष अमन शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित समय पर आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ रिपोर्ट करें। चयनित खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें