फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: 10,000 से अधिक इनामी राशि के लिए उड़ान समूह द्वारा आयोजित किया PSAT टैलेंट सर्च एग्जाम 2025

सामाजिक कल्याण संस्था उड़ान समूह द्वारा रविवार 14 दिसंबर 2025 को चौथी एवं पांचवीं कक्षा में पढ़ाई-लिखाई करने वाले  विद्यार्थियों के लिए उड़ान टैलेंट सर्च प्रतियोगिता पीसेट 2025 का आयोजन मंदली, थानाकलां, बंगाणा तथा लठियाणी में  किया गया। जिसमें बंगाणा ब्लॉक के 37 प्राइमरी स्कूल टीम के 74 मेधावी विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपनी मेहनत को परखा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य उन निर्धन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को खोजना है जो योग्यता होने के बाबजूद आय के संसाधनों की कमी की वजह से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पाते है तथा पात्रता होने के बाजूद उच्च शिक्षा संस्थानों में शिक्षा प्राप्त करने से वंचित रह जाते है। इस परीक्षा के माध्यम से विद्यार्थियों को अब तक हासिल की गई शिक्षा को परख कर भविष्य में आने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारी  को नई दिशा भी मिलती है । संस्था ऐसे विद्यार्थियों को चिन्हित कर अपने आय के संसाधनों के अनुरूप मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए पात्रता अनुसार छात्रवृत्ति प्रदान करती है। संस्था के मुख्य संरक्षक  योगराज भारद्वाज द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगी परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक की अनिवार्यता को पूर्ण कर प्रथम 11 स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को संस्था द्वारा अपने वार्षिक समारोह में विशेष रूप से छात्रवृत्ति तथा उत्कृष्टता प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें