फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: बारिश थमते ही हरकत में आया नगर निगम प्रशासन

ऊना नगर निगम क्षेत्र में हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की खामियों को उजागर कर दिया है। डीआईसी कॉलोनी में हुए जलभराव और तबाही का कारण केवल प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि अव्यवस्थित ड्रेनेज व्यवस्था और अवैध निर्माण भी बने। बारिश थमते ही नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और हालात का जायजा लेने के लिए आयुक्त महेंद्र पाल गुर्जर खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान यह साफ हो गया कि नेशनल हाईवे के पानी को गलत दिशा में मोड़ने और नालों के ऊपर बने अवैध निर्माण ने इस संकट को और गहरा दिया। प्रशासन ने अब सख्त कदम उठाने शुरू कर दिए हैं ताकि भविष्य में लोगों को इस तरह की मुश्किलों का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें