पंचायत बेहड़ जसवां के अंतर्गत गांव चक में ग्लोडच परिवार ने हर वर्ष की तरह इस बार भी बाबा बालक नाथ मंदिर में भंडारे का आयोजन किया। परिवार के मुखिया ओमकार चंद ने बताया कि यह स्थान उनके परिवार के लिए विशेष आस्था और श्रद्धा का केंद्र है। उन्होंने कहा, "हमारे परिवार में इस स्थान के प्रति अटूट श्रद्धा है। बाकी काम भले ही रुक जाएं, लेकिन हर वर्ष हम बाबा के दरबार में जरूर आते हैं और विधिविधान से पूजा अर्चना कर भंडारा करते हैं।" इस अवसर पर ग्लोडच परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे और श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे का आयोजन पूरी श्रद्धा और सेवा भावना के साथ किया गया। स्थानीय लोगों ने भी बड़ी संख्या में पहुंचकर बाबा बालक नाथ के दर्शन किए और भंडारे में भाग लिया। वातावरण भक्तिमय और सौहार्दपूर्ण रहा।